ईराक़ी फ़ौज के एक उच्च अधिकारी तालिब अल बयाती नें बताया है कि यह क़स्बा आतंकवादियों के हाथों से पूरी तरह से आज़ाद करा लिया गया है और अब इस क़स्बे में पुलिस और फ़ौज के अलावा कोई भी हथियार बंद आतंकी नहीं है।अल क़ायदा से सम्बंधित आतंकवादी संगठन जाएश के आतंकवादियों नें 13 फ़रवरी को सुलैमान बैक के कुछ इलाक़ों पर क़ब्ज़ा कर लिया था जिसकी वजह से इस इलाक़े में दाएश के आतंकवादियों और ईराक़ी फ़ौज के बीच झड़पें शुरू हो गईं थीं। इन झड़पों में दर्जनों लोग मारे गए हैं जिनमें आतंकवादी, फ़ौजी और आम नागरिक शामिल हैं। दूसरी तरफ़ ईराक़ी रक्षा मंत्रालय नें अल अम्बार प्रदेश के फ़लूजा शहर में 72 घण्टों के युद्ध विराम का ऐलान किया है ताकि आम नागरिक सुरक्षित रूप से शहर से निकल जाएं।
23 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 508744
ईराक़ी सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ नें अल क़ायदा के आतंकवादियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही के बाद उत्तरी क़स्बे सुलैमान बैक पर फिर से अपना कंट्रोल कर लिया है।